Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : पिकअप वैन ने सात को रौंदा, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa :  गढ़वा जिले के बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के गरबांध टोला पाटगढ़ में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे होली की खुशी उस वक्त मातम में बदल गयी जब पिकअप वाहन के रौंदने से दो महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गयी. इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय रिंकू कुमारी (पिता जायसवाल उरांव), 10 वर्षीय नागवंती कुमारी (पिता विनोद उरांव), 60 वर्षीय संझरिया देवी (पति मुनारीक उरांव) को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-clashes-between-two-sides-in-jharia-main-road-stampede-in-the-market-due-to-fighting-from-both-sides/">धनबाद

: झरिया मेन रोड में दो पक्षों के बीच झड़प, दोनों ओर से मारपीट से बाजार में मची भगदड़ इधर ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर शव को उठाने से पुलिस को रोक दिया.सात बजे शाम के बाद अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा के आश्वासन पर ग्रामीण राजी हुए और शव उठाकर पुलिस थाने लायी. सीओ ने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुरूप मृतकों तथा घायलों को सहयोग प्रदान किया जाएगा. जानकारी के अनुसार होली के अवसर पर सीमावर्ती सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के बागेसोती गांव से डीजे लाया गया था. इसे भी पढ़ें-विवेक">https://lagatar.in/holi-gift-to-vivek-agnihotri-the-kashmir-files-joins-100-crore-club/">विवेक

अग्निहोत्री को होली का तोहफा, ‘द कश्मीर फाइल्स’ 100 करोड़ क्लब में शामिल डीजे एक पिकअप वाहन पर लदा था और टोले के महिला-पुरुष व बच्चे इकट्ठा होकर होली मना रहे थे और फाग गीत पर नाच, गा रहे थे. इसी दौरान पिकअप के चालक ने गाड़ी स्टार्ट कर दिया और एक्सीलेटर अधिक दब जाने के कारण गाड़ी तेज गति से आगे बढ़ी, सामने महिलाएं और बच्चे थे, जिसे रौंद दिया. मौके पर ही 40 वर्षीय कमोदा देवी (पति सुख उरांव) व 45 वर्षीय शारदा देवी (पति सुकनु उरांव) की मौत हो गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही