Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: पिकअप वैन चोरी मामले का खुलासा, मालिक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa: गढ़वा पुलिस ने पिकअप वैन चोरी मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए शिकायतकर्ता को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी बगही गांव का गोविंद कुमार भारती है. जानकारी के अनुसार गोविंद ने अपने घर के सामने से पिकअप वैन चोरी होने की शिकायत गढ़वा थाने में दर्ज करायी थी. पुलिस ने जब इस मामले की तहकीकात की तो जांच मालिक पर ही आकर खत्म हो गयी. पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें-  बैतलवा">https://lagatar.in/carpet-bombing-of-congress-on-modi-government-on-pegasus-report-of-new-york-times-the-watchman-is-the-only-spy/">बैतलवा

फिर डाल पर, न्यूयॉर्क टाइम्स की Pegasus रिपोर्ट पर कांग्रेस की मोदी सरकार पर Carpet bombing, चौकीदार ही जासूस है…       

छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने वाहन किया है जब्त

मिली जानकारी के अनुसार गोविंद भारती ने गुरुवार को गढ़वा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें घर के दरवाजे के सामने से पिकअप वैन रात में चोरी होने की शिकायत की थी. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तो पता चला कि उक्त वाहन पीड़ित के यहां से चोरी नहीं हुई है. बल्कि लकड़ी तस्करी के दौरान छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में वन विभाग के द्वारा लकड़ी समेत जब्त किया गया है. लकड़ी तस्करी से अपने चालक और वाहन को बचाने के लिए गढ़वा पुलिस को गुमराह करने की नीयत से आरोपी द्वारा झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने गोविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें-   झारखंड">https://lagatar.in/pramod-raut-became-the-state-president-of-jharkhand-youth-jdu-said-will-strengthen-the-party-by-connecting-the-youth/">झारखंड

युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रमोद राउत, कहा- युवाओं को जोड़ कर बनाएंगे पार्टी को मजबूत      
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही