Search

 
 
 

गढ़वा : 5 महीने पहले हुई थी पिकअप वाहन की चोरी, पुलिस ने किया बरामद

 
Garhwa : गढ़वा जिला के रंका थाना थाना क्षेत्र से 5 महीने पहले पिकअप वाहन की चोरी हुई थी. इस मामले का उद्भेदन करते हुए थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने वाहन को चतरा से बरामद कर लिया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा व सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि 30 जनवरी को पिकअप वाहन की चोरी हुई थी. जिसका मामाला थाने में दर्ज कराया गया था. वहीं अपराधियों ने लूटे गए पिकअप जिसका नंबर JH 10 CN 0616 है को चतरा जिला प्रतापपुर में छोड़कर भाग गए थे. जिसके बाद वहां की पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन मालिक के संबंध में जानकारी हासिल करते हुए रंका थाना से संपर्क किया. जिसके बाद सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने पिकअप वाहन को बरामद कर थाना ले आये और वाहन के मालिक को पिकअप की चाबी दे दी. मामले को लेकर पुलिस का मानना है कि कोई भी अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो पुलिस की दबिश सकारात्मक बनी रहने पर अपराधी पुलिस की नजर से भाग नहीं सकता. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hemant-government-is-turning-away-from-its-promise-besra/">जमशेदपुर

: अपने वादे से मुकर रही है हेमंत सरकार – बेसरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही