Garhwa: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता उपस्थित थे. बैठक की शुरुआत वंदे मातरम और श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद हुआ. मौके पर उमेश कश्यप ने कहा कि 4 मई को पलामू में पीएम मोदी चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं. उनकी जनसभा होगी. मेदिनीनगर चियाकी हवाई अड्डा पर कार्यक्रम तय है. नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि इस कार्यक्रम में नगर मंडल के सभी 21 वार्ड 33 बूथ से लगभग 2000 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री के बातो को सुन कर जन जन तक पहुंचाएंगे. भाजपा प्रत्याशी को अपार मत से विजयी बनाना है. इसे भी पढ़ें-बुंडू">https://lagatar.in/arjun-munda-misappropriated-1400-acres-land-munda-khudkatti-in-bundu-supriyo/">बुंडू
में मुंडा खुदकट्टी की 1400 एकड़ जमीन की अर्जुन मुंडा ने की हेराफेरी : सुप्रियो
: अब कुएं में लगने लगा ताला [wpse_comments_template]
में मुंडा खुदकट्टी की 1400 एकड़ जमीन की अर्जुन मुंडा ने की हेराफेरी : सुप्रियो
400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य : सूरज गुप्ता
बैठक के दौरान मुख्य अतिथि सूरज गुप्ता ने कहा कि आज भारत विकास के रास्ते पर है. विश्व में अपनी पहचान बना चुका है. देश विकास करने को अग्रसर है. ऐसी स्थिति में महागठबंधन के पास कोई एजेंडा नहीं है. इसीलिए हम सब को मिलकर मतदाताओं को समझाना है कि समाज में बहुरूपिए बनकर लोग घूम रहे हैं. बहकावे में नहीं आकर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करना है. सीटों की संख्या इस बार 400 के पार ले जाना है. मौके पर भारतीय जनता पार्टी पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश कश्यप, वर्तमान सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल, गौरी शंकर बिंद, बंधु राम, शुभम गुप्ता, संजय केसरी, मनोज पाठक, मनोज कुशवाहा, लखन गुप्ता, संतोष कश्यप, टिंकू गुप्ता, मुन्ना कश्यप, सविता देवी, वार्ड पार्षद, सुरेश अग्रवाल, अजय पासवान, विशाल गुप्ता, मुकेश कुमार, मोहित मोदनवाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-now-locking-of-well-started/">हजारीबाग: अब कुएं में लगने लगा ताला [wpse_comments_template]
Leave a Comment