Search

 
 
 

गढ़वा: पुलिस ने मारपीट मामले में 3 को किया गिरफ्तार

 
Garhwa: पुलिस ने मारपीट मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. तीनों पर जिले के रंका थाना क्षेत्र के मझिगवां के किसुन उरांव ने पुत्र फुलेंद्र उरांव पर मारपीट और अपहरण का मामला दर्ज कराया था. बताया जाता है कि 16 जुलाई को गांव के ही तीन लोग प्रिंस चौधरी, रामलेखा चौधरी और अरुण साव ने घर से बाहर ले जाकर मारपीट किया था. इसके बाद परिजनों ने फुलेंद्र की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में प्राथमिक उपचार कराया. इसे भी पढ़ें- ईडी">https://lagatar.in/pm-narendra-modi-is-making-ed-a-weapon-defaming-congress-and-accusing-sonia-gandhi/">ईडी

को हथियार बना कांग्रेस को बदनाम व सोनिया गांधी पर आरोप लगा रहे पीएम नरेंद्र मोदी
बताया जाता है कि स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया था. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया था. जहां पर अभी भी फुलेंद्र उरांव की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. दूसरी ओर इधर फुलेंद्र के पिता ने रंका थाना में तीनों नामदर्ज अभियुक्तों पर घर से अपहरण कर जान से मारने की नियत से सुनसान जगह पर मार कर फेंकने को लेकर आवेदन को दिया था. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपी को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें- रेलवे">https://lagatar.in/elderly-people-are-no-longer-exempted-on-railway-tickets-rahul-gandhi-furious-at-modi-government-said-for-his-friends-he-breaks-even-the-stars/">रेलवे

टिकट पर बुजुर्गों को अब छूट नहीं, मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कहा, अपने मित्रों के लिए तो तारे तक तोड़ लाते हैं…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही