Search

गढ़वा: पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार

Arun Kumar Garhwa: गढ़वा पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. साथ में बाइक भी बरामद की. पुलिस ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के हैं. गिरफ्तार किये गये लोगों के नाम प्रिंस गुप्ता उर्फ लल्लू, समीर कुशवाहा उर्फ पांडा और राहुल मिर्घा उर्फ चुटूर है. पुलिस ने बताया कि तीनों ने मिलकर बाइक चोरी की थी. इसे भी पढ़ें-   प्रमोद">https://lagatar.in/pramod-sawant-took-oath-as-the-chief-minister-of-goa-many-ministers-including-prime-minister-modi-were-present/">प्रमोद

सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई मंत्री थे मौजूद   

सोनपुरवा से बाइक चोरी हुई थी

पुलिस ने बताया कि बीते 16 मार्च को गढ़वा शहर थाना के सोनपुरवा से बाइक चोरी हुई थी. चोरों ने 30 हजार रुपए में गोदरनामा में बाइक बेचने का प्लान बनाया था. पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो एक टीम गठित की. इसमें पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार, पुअनि सूर्यप्रकाश दुबे, पुअनि संतोष कुमार, राधा मोहन यादव और केसी पिंगूवा शामिल थे. पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों चोरों को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें- प्रमोद">https://lagatar.in/pramod-sawant-took-oath-as-the-chief-minister-of-goa-many-ministers-including-prime-minister-modi-were-present/">प्रमोद

सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई मंत्री थे मौजूद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//