Search

 
 
 

गढ़वा : पुलिस ने दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

 
Arun Kumar Yadav Garhwa : आतंक का पर्याय बने दो उग्रवादियों को रंका पुलिस ने शनिवार शाम भंवराहा जंगल से गिरफ्तार कर लिया. रविवार को दोनों उग्रवादियों को जेल भेज दिया गया. उसके पास से दो देसी रायफल, एक बारह बोर का देसी लोडेड कट्टा, दो खोखा, दो मोबाइल, पीएलएफआई का पर्चा, वर्दी, पिट्ठू और दैनिक उपयोग में लाया जाने वाला सामान बरामद किया गया है. रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सीमावर्ती जिला पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव निवासी परदेशी यादव और गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र के भिखही गांव निवासी सीताराम चौधरी को रंका पुलिस ने भंवराहा जंगल से दबोचा है. दोनों ठेकेदारों से लेवी वसूलने का काम करते थे. इसे भी पढ़ें :बोले">https://lagatar.in/ajit-pawar-said-pm-modi-is-developing-the-country-so-came-to-nda/">बोले

अजित पवार, पीएम मोदी देश का विकास कर रहे हैं, इसलिए NDA में आया

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

लेवी वसूली की सूचना पुलिस अधीक्षक को लगातार मिल रही थी. उसी सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने एक टीम गठित की थी. उसका एक अन्य सहयोगी कमलेश यादव जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया. परदेशी यादव और सीताराम चौधरी दोनों पूर्व में नक्सली संगठन जेजेएमपी का सदस्य रह चुका है. जबरन लेवी वसूली करने तथा हथियार के बल पर मारपीट करने के मामले में वर्ष 2017 में जेल गया था. 6 महीने पहले जमानत हुई थी. फिर वह लेवी वसूलने के काम में लग गया था. दोनों उग्रवादियों ने लेवी वसूलने की बात कबूल की है. कई थाने में दोनों उग्रवादियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार, रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, रमकंडा थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता समेत कई जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ol-chiki-hool-baisi-shibu-hemants-b-team-jharkhand-stop-showing-off-adivasi-sengel/">जमशेदपुर

: “ओल चिकी हूल बैसी” शिबू-हेमंत की बी टीम, झारखंड बंद दिखावा- आदिवासी सेंगेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही