Search

गढ़वा : युवक को पुलिस ने पीटा, भीड़ ने कर दी पत्थरबाजी

Garhwa: झारखंड के गढ़वा में पुलिस और आम लोगों के बीच झड़प हो गयी. जिला के कांडी में बुधवार देर शाम होली का जुलूस निकाला गया था. जुलूस में बज रहे डीजे का पुलिस ने विरोध किया और बंद करा दिया. साथ ही मौके पर मौजूद युवक मिथिलेश कुमार की पिटाई भी कर दी. जिससे युवक के शरीर के कई हिस्से में चोट आई है. इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी. इस घटना में पुलिस के जवान भी घायल हुए है. वहीं घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां युवक का इलाज चल रहा है. घटना से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को कांडी बंद की घोषणा की है. इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-holi-celebrated-with-pomp-in-the-entire-block-area/">चाकुलिया

: पूरे प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई होली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp