Search

 
 
 

गढ़वा : पत्नी को जहर खिलाकर मार देने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

 
Garhwa : गढ़वा जिला के कांडी थाना की पुलिस ने पत्नी की हत्या के प्राथमिक अभियुक्त को सोमवार को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया. आरोपी का नाम ओम प्रकाश चौधरी पिता कृष्णा चौधरी है. वह कांडी थाना क्षेत्र के सुंडीपुर का रहनेवाला है. ओम प्रकाश पर पत्नी को जबरन जहर खिलाने का आरोप है. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. जिसके बाद महिला के मायकेवालों ने पति ओम प्रकाश चौधरी, ससुर कृष्णा चौधरी, भसुर बिगन चौधरी एवं सास फुलवा देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसी मामले में सोमवार को पुलिस ने ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतका का नाम आरती है. वह गढ़वा थाना क्षेत्र के महुपी गांव के उमराटीकर टोला निवासी रामप्यारे चौधरी की बेटी थी. दो मई 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से आरती की शादी ओमप्रकाश चौधरी के साथ हुई थी. मांग के अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था. मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही मेरी बेटी को पांच लाख रुपए मांग कर लाने का दबाव दिया जाने लगा. इस दौरान उसे तरह-तरफ से प्रताड़ित किया जाने लगा. पिता का आरोप है कि 17 मई 2023 की सुबह 7:00 बजे आरती को जबरन ससुरालवालों ने सल्फास की गोली खिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले को लेकर 22 मई 2023 को कांडी थाना में मृतका के मायकेवालों ने पति, सास, ससुर और भैसुर पर मामला दर्ज करवाया था. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/modi-will-gift-5-vande-bharat-express-to-the-country-including-hatia-patna-on-june-27/">पीएम

मोदी 27 जून को हटिया- पटना समेत देश को देंगे 5 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही