Search

 
 
 

गढ़वा: पुलिस ने शिव हत्याकांड का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

 
Arun Kumar Garhwa: पुलिस ने सोमवार को शिव सिंह यादव हत्याकांड का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधकर्मियों को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया. उनके नाम पंकज सिंह यादव, मुकेश कुमार और विकास कुमार हैं. सभी सदर थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव के निवासी हैं. एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 21 मई को सुखबाना गांव के शिव सिंह यादव की हत्या जमीनी विवाद में हुई थी. उसमें उसका भतीजा सहित परिवार के 8 लोग शामिल थे. इस मामले में शिव की पत्नी सुखदा देवी के द्वारा सदर थाने में 8 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी के आधार पर एसआईटी टीम गठित कर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गयी. इसमें पुलिस ने सुखबाना गांव से पंकज सिंह यादव को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर मुकेश कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया. विकास के पास से देसी पिस्टल बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-rajya-sabha-elections-jharkhand-democratic-front-will-decide-in-whose-court-the-second-seat-will-go/">झारखंड

राज्यसभा चुनाव : झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा तय करेगा दूसरी सीट किसके पाले में जायेगी   
उन्होंने बताया कि शिव की हत्या की साजिश पिछले एक सप्ताह से रची जा रही थी. बीच में पंकज की बहन शादी होने के कारण घटना को अंजाम नहीं दिया गया. बहन की शादी खत्म होने के बाद 21 मई को पंकज सहित उसके परिवार के 8 लोगों ने मिलकर शिव की रेकी कर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है. बाकी बचे 5 लोगों को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी. प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा, प्रवीण कुमार सहायक पुलिस निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश दुबे, इंद्र कुमार मंडल और अमित कुमार सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें- चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chhau-dance-of-ichagarh-seen-in-the-closing-match-of-ipl-2022-at-narendra-modi-stadium-ahmedabad/">चांडिल

: नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आईपीएल के समापन मैच में दिखा ईचागढ़ का छऊ डांस   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही