Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : राजकीयकृत उच्च विद्यालय रंका की छात्रा पूजा कुमारी बनी जिला टॉपर

Garhwa :  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा जारी 12वीं आर्ट्स के परिणाम में रंका अनुमंडल मुख्यालय की पूजा कुमारी ने 436 अंक लाकर जिला में टॉप किया है. जिला टॉपर बनकर पुजा कुमारी ने राजकीयकृत उच्च विद्यालय का मान बढ़ाया है. पूजा सुनार मोहल्ला निवासी दिनेश्वर प्रसाद सोनी की बेटी है. पूजा की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल शहनाज अख्तर ने शुभकामनाएं दी है और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है. (पढ़ें, गोलीबारी">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-the-accused-firing-recovered-the-weapon/">गोलीबारी

के आरोपी को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/31rc_m_26_31052023_1.jpg"

alt="" width="407" height="551" />

स्कूल के साथ-साथ जिला का भी बढ़ाया है मान

प्रिंसिपल ने पूजा की तारीफ करते हुए कहा कि वह क्लास में हमेशा मन लगाकर पढ़ाई करती थी. वह स्कूल में आयोजित हर प्रतियोगिता में भाग लेती थी और सफलता हासिल करती थी.  विद्यालय के हर गतिविधि में उसकी अपनी एक अलग पहचान विद्यालय स्तर पर थी. शिक्षकों का कहना है कि पूजा ने न केवल राजकीयकृत उच्च विद्यालय रंका का मान बढ़ाया है, बल्कि जिले का मान को बढ़ाने का कार्य किया है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/i-will-lead-the-fight-against-the-grand-alliance-in-the-2025-elections-in-bihar-rajiv-pratap-rudy/">बिहार

में 2025 के चुनाव में महागठबंधन के खिलाफ जो लड़ाई होगी उसका नेतृत्व मैं करुंगा- राजीव प्रताप रूडी

शिक्षिकों के मार्गदर्शन के बिना सफलता हासिल करना नामुमकिन

जिला टॉपर पूजा कुमारी ने कहा कि वो टीचर बनकर लोगों को शिक्षित करना चाहती है. उसने कहा कि शिक्षक से बड़ा कोई पद समाज में नहीं हो सकता है. पूजा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षक विकास कुमार, शहनाज अख्तर, सरिता देवी, पुष्पा देवी सहित अन्य शिक्षिकों को दिया है. कहा कि शिक्षिकों के सही मार्गदर्शन से ही जिला में प्रथम स्थान प्राप्त की है. कहा पूजा की माता सविता देवी और पिता दिनेश्वर प्रसाद भी अपनी बेटी की उपलब्धि पर काफी खुश हैं. पूजा कुमारी को इस उपलब्धि पर संकुल साधन सेवी, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, संकुल साधन सेवी संजय प्रसाद, पंकज कुमार गुप्ता, सद्दाम खान तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे ने भी उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/only-three-naxal-affected-districts-of-jharkhand-will-get-sre-fund-2/">झारखंड

के नक्सल प्रभावित सिर्फ तीन जिलों को मिलेगा एसआरई फंड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही