Search

 
 
 

गढ़वा : नकली बीज और रासायनिक खाद पैकिंग कर बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़

 
Garhwa :  पुलिस ने गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड में नकली बीज और रासायनिक खाद पैकिंग कर बेचने वाले बहुत बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. थाना क्षेत्र के चंदनी मोड़ स्थित कृष्णा साह के खाद बीज दुकान से भारी मात्रा में धान और मक्का का कथित नकली बीज, बायर नामक बीज कंपनी का रैपर एवं कई सील करने वाला मशीन बरामद किया गया है. किसानों की शिकायत पर पहुंचे बायर कंपनी के अधिकारियों ने उक्त दुकान से जब्त सेंपल की जांच के बाद इसका खुलासा किया है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-arrested-3-youths-with-pistol-in-loyabad/">धनबाद

: लोयाबाद में पुलिस ने पिस्टल के साथ 3 युवकों को किया गिरफ्तार

दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

 हालांकि खाद बीज के इस काले कारोबार में कई रसूखदार लोग भी शामिल हैं। प्रशासन ने अभी गहराई से इस मामले में छानबीन और छापेमारी की तो अभी और भी भारी मात्रा में नकली खाद बीज बरामद होने का अनुमान है. कंपनी के लोगों के द्वारा उक्त दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है. इस संबंध में डीसी रमेश घोलप ने जिला कृषि पदाधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही