Garhwa : रंका थाना पुलिस ने विभिन्न केसों में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसकी जानकारी देते हुए रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि रंका थाना के चुतरू पंचायत के रामचंद्र यादव, पिता शिव कुमार यादव को उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है. जबकि कटरा पंचायत के मोहित पासवान, पिता कृष्ण पासवान कर्री और सुदर्शन राम, पिता- स्वर्गीय कैलाश राम खपरो को डायन बिसाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वहीं अंतू सिंह, पिता स्वर्गीय नरेश सिंह खरड़ीहा पंचायत को भी गिरफ्तार किया गया है. चारों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-band-baja-and-baraat-started-with-the-end-of-holi/">धनबाद:
होली की समाप्ति के साथ शुरू हुई बैंड, बाजा और बारात [wpse_comments_template]
गढ़वा : पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Leave a Comment