Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: रंका थाना प्रभारी पहुंचे कस्तूरबा विद्यालय, छात्राओं को पढ़ाया

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa: गढ़वा के रंका के थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे. उन्होंने विद्यालय में छात्राओं को पढ़ाया. थाना प्रभारी ने पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत छात्राओं को गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी व्याकरण पढ़ाया. थाना प्रभारी ने कक्षा  8 एवं 9 के छात्राओं को पढ़ाया. उन्होंने छात्राओं को झारखंड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, झारखंड में सरकार की स्थिति, विधायिका, न्यायपालिका व व्यवस्थापिका के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें-   पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-termed-exports-of-30-lakh-crores-as-historic-in-mann-ki-baat/">पीएम

मोदी ने मन की बात में 30 लाख करोड़ के निर्यात को ऐतिहासिक करार दिया   

छात्राओं को सामान्य ज्ञान की जानकारी दी

उन्होंने सडक सुरक्षा के नियम-कानूनों के बारे में छात्राओं को जानकारी दी. उन्होंने सामान्य ज्ञान की भी जानकारी दी. अंग्रेजी में संज्ञा और सर्वनाम सहित ग्रामर के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. बता दें कि रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय क्षेत्र में अपने कार्य से लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं. कई गरीब व अनाथ लोगों की मदद के लिए भी तत्पर रहते हैं. लोग उनकी सराहना करते हैं. इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय में वार्डन मीनाक्षी कुमारी सहित थाना के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- नेपाल">https://lagatar.in/nepals-prime-minister-will-visit-india-next-month-will-meet-modi-on-april-2/">नेपाल

के प्रधानमंत्री अगले माह भारत दौरे पर आएंगे, दो अप्रैल को होगी मोदी से मुलाकात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही