Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या का खुलासा, एक माह बाद आरोपी गिरफ्तार

Garhwa: गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में हुए नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने करीब एक महीने बाद खुलासा कर दिया है. इस मामले में गोबरदाहा गांव निवासी आरोपी धर्मेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना के दिन पीड़िता कसमार गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल थी. इसी दौरान वह शौच के लिए बाहर निकली, जहां पहले से मौजूद आरोपी ने उसका पीछा किया. बताया जाता है कि भागने के दौरान युवती गिर गई, जिसके बाद आरोपी उसे उठाकर पास के अरहर के खेत में ले गया.

खेत में आरोपी ने पहले दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. घटना के तीसरे दिन पुलिस ने अरहर के खेत से शव बरामद किया था, जिसके बाद मामले की जांच तेज कर दी गई थी.

पुलिस की लगातार कार्रवाई और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही