Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : रवि रंजन हत्याकांड का उद्भेदन, हथियार के साथ आधा दर्जन अपराधकर्मी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar  Garhwa : गढ़वा पुलिस ने चिनिया जंगल में रवि रंजन चौधरी की हत्या के मामले का उद्भेदन कर लिया है. इस सिलसिले में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो देसी कट्टे, दो जिंदा कारतूस, 315 बोर के दो खाली खोखे, 315 बोर तथा लूटा हुआ पिकअप वाहन (जेएच 03 जेड 9077) एवं चार मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार लोगों में गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुवा गांव निवासी असगर अंसारी का पुत्र सोहदाव अंसारी, इस्माइल अंसारी का पुत्र औरंगजेब अंसारी उर्फ मिस्टर अंसारी, पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह कला गांव निवासी स्वर्गीय लखन पासवान का पुत्र रिंकू पासवान, डंडई थाना क्षेत्र के पचौर साव टोला निवासी दशरथ साव का पुत्र अरविंद प्रसाद गुप्ता, गढ़वा जिले के रमकंडा गांव निवासी जेठन सिंह खरवार का पुत्र मुनेश्वर सिंह उर्फ अनिकेत एवं उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर गांव निवासी शंभू सिंह का पुत्र विकास सिंह के नाम शामिल हैं. इसकी जानकारी रविवार को पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने गढ़वा थाने में प्रेस वार्ता कर दी . इसे भी पढ़ें-विश्रामपुर:">https://lagatar.in/vishrampur-theft-in-bangle-shop-loss-of-50-thousand-rupees/">विश्रामपुर:

चूड़ी की दुकान में चोरी, 50 हजार रुपए का नुकसान

छापेमारी में पकड़ाये अपराधकर्मी

उन्होंने बताया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर मध्य गांव निवासी बिरजू चौधरी का पुत्र उपेंद्र चौधरी के द्वारा गढ़वा थाने में आवेदन दिया गया था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव के नेतृत्व में एक एसआईटी गठन की गयी इसके बाद अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में 26 फरवरी को टीम को गुप्त सूचना मिला थी कि इस कांड को अंजाम देने वाले तीन अपराधकर्मी एक बाइक पर सवार होकर झालुआ गांव में मस्जिद से आगे एक पेड़ के पास बैठे हुए हैं. एसआईटी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दी गयी. पकड़े गए दोनों अपराधकर्मी सोहराब अंसारी तथा औरंगजेब अंसारी की तलाशी लेने पर दोनों से देसी कट्टा एवं गोली बरामद की गयी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों अपराधकर्मियों द्वारा यह बताया गया कि 17 फरवरी को बाजार समिति गढ़वा से दिव्या टेंट हाउस नाम लिखा हुआ पिकअप वाहन तथा उसके चालक रवि रंजन चौधरी को इन तीनों अपराधकर्मियों द्वारा छोटू रंगसाज गिरोह के सक्रिय सदस्य सत्य पासवान के बनायी योजना के तहत झूठ बोलकर पिकअप  वाहन बेचने के लिए चिनिया से पलंग एवं फर्नीचर लाने के लिए बुकिंग की गयी थी. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jfjf-jamshedpur-organization-of-tribal-kudmi-society-reached-delhi-state-committee-formed/">जमशेदपुर

: दिल्ली तक पहुंचा आदिवासी कुड़मी समाज का संगठन, प्रदेश कमेटी गठित

पिकअप वाहन  को दो लाख रुपये में बेच दिया

बताया गया कि इसके बाद  पिकअप वाहन  को ड्राइवर सहित चपकली जंगल ले जाया गया. जहां चालक रवि रंजन चौधरी को पिस्टल का भय दिखाते हुए पिकअप लूटने का प्रयास किया, लेकिन वह विरोध करने लगा तो इन अपराधकर्मियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. फिर शव को चपकली जंगल में एक पुलिया में ले जाकर डाल दिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप को लूट कर शहर के बाड़ी रास्ते से विश्रामपुर मोड़ पर अपराधकर्मी सत्य पासवान के साला रिंकू पासवान को बेचने के लिए दे दिया.उन्होंने बताया कि सत्य पासवान के बताए अनुसार रिंकू पासवान लूटा हुआ पिकअप को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी विकास सिंह को 2लाख में बेच दिया. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/baharagora-villagers-took-out-grand-kalash-yatra-from-swarnrekha-river-ghat/">बेरमो

में पुण्यतिथि पर याद किए गए चंद्रशेखर आजाद

गाजीपुर से वाहन को बरामद किया गया

टीम के द्वारा गाजीपुर उत्तर प्रदेश के स्थानीय थाना गहमर के सहयोग से लूटा गया पिकअप वाहन को विकास सिंह के घर से बरामद कर लिया गया तथा विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि अपराधकर्मी द्वारा बताया गया कि सत्यापन के द्वारा अपराध करने के लिए इन्हें देसी कट्टा तथा कारतूस उपलब्ध कराया गया था. कुख्यात अपराधकर्मी सत्या पासवान ने हत्या में प्रयुक्त हथियार तथा गोली अरविंद प्रसाद गुप्ता तथा मुनेश्वर सिंह से खरीदा था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हथियार खरीद-बिक्री करने वाले दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.अपराध कर्मी औरंगजेब अंसारी उर्फ मिस्टर अंसारी 2019 में बलात्कार के केस में जेल जा चुका है. बताया गया कि रिंकू पासवान दो बार विभिन्न कांडों में जेल जा चुका है. इसके अलावा सत्या पासवान पर गढ़वा जिले में नौ केस दर्ज हैं.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही