Garhwa : vसदर अस्पताल परिसर स्थित जिला यक्ष्मा कार्यालय परिसर में रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से टीबी मरीजों के बीच पोषाहार वितरण किया गया. बता दें कि रेड क्रॉस सोसायटी ने टीबी मरीजों को गोद लिया है, जिसके तहत पिछले छह माह से मरीजों के बीच पौष्टिक आहार वितरण किया जाता है. मौके पर रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता ने कहा कि टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है. यह बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है. सबसे कॉमन फेफड़ों की टीबी है. यह ब्रेन, यूट्ररस, मुंह, लिवर, किडनी, गला, हड्डी शरीर के अन्य हिस्सों में भी हो सकती है. मरीज खांसने-छींकने के दौरान नाक-मुंह पर रुमाल रखें. हालांकि फेफड़ों के अलावे अन्य जगहों पर टीबी फैलने वाली नहीं होती. यह पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ने वाली बीमारी नहीं है. इसे भी पढ़ें :
मोदी">https://lagatar.in/modi-government-has-snatched-employment-lakhs-of-construction-workers-are-unemployed-in-jharkhand-d-raj/">मोदी
सरकार ने रोजगार छीनी, झारखंड में लाखों निर्माण मजदूर बेरोजगार : डी राजा मौके पर ये रहे मौजूद
मौके पर मनोज केसरी, ज्ञान प्रकाश केसरी, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव नंद कुमार गुप्ता, अवधेश कुशवाहा, संतोष मेहता साहित जिला यक्ष्मा विभाग के सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :
रांची">https://lagatar.in/dead-body-of-ranchis-girl-found-in-palamus-redma/">रांची
की युवती का शव पलामू के रेड़मा में मिला [wpse_comments_template]
Leave a Comment