Search

 
 
 

गढ़वा : राजद का 27वां स्थापना दिवस, पार्टी के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

 
Garhwa : राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सूरज सिंह की अध्यक्षता में पार्टी का 27वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल की नीति सिद्धांत को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. वहीं पार्टी के अन्य नेताओं ने राजद चले गांव की ओर कार्यक्रम के तहत संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया. आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने का भी निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-additional-charge-of-home-prison-and-disaster-management-department-to-ias-avinash-kumar/">रांचीः

IAS अविनाश कुमार को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/jjjj-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

कई लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल में आस्था एवं विश्वास रखकर दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें शारदा देवी लक्ष्मीनिया देवी, बेबी देवी, सरस्वती देवी, राधा देवी, मुनक्का देवी, अर्जुन कुमार, रंजन कुमार, पिंटू कुमार, प्रिंस कुमा,र रतन सिंह, प्रकाश शर्मा, आशीष कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे. मौके पर स्थापना दिवस कार्यक्रम में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफ़ेसर भागवत यादव शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ पासवान वरीय उपाध्यक्ष डॉक्टर मुरली गुप्ता राजद नेता बुधन पाल सुरेश विश्वकर्मा अभय पांडे कामाख्या नारायण सिंह जिला प्रधान महासचिव धर्मराज राम युवा प्रदेश सचिव प्रकाश मालाकार नौशाद अंसारी महेंद्र पाल पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर रईस पूर्व जिला परिषद जानकी सिंह गोपाल मिश्रा नवल किशोर यादव इमरान खान बंधु राम अनीस अंसारी सुदामा पांडे डॉक्टर अखिलेश कुमार नरेश राम राजकुमार राम मुद्रिका यादव हरिहर ठाकुर शिवनारायण चौधरी अभिषेक दुबे पारसनाथ विश्वकर्मा मकसूद अंसारी सिराज अंसारी बजरंग यादव कमलेश प्रसाद अशर्फी भगत सुधीर मेहता विनोद चंद्रवंशी जगदीश प्रसाद यादव वीरेंद्र सोनी अजीज अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय जनता दल के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :झारखंडः">https://lagatar.in/monsoon-rains-deficient-by-38-per-cent/">झारखंडः

मॉनसून की बारिश में 38 फीसदी की कमी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही