Search

 
 
 

गढ़वा : स्कूल में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

 
जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा टीम चला रही अभियान Garhwa:  स्कूलों में सड़क जागरूकता अभियान चलाया गया. करीब 80 विद्यार्थियों को बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जबकि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों का इस्तेमाल करें. इससे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है. यातायात नियमों का पालन कर दूसरे व्यक्तियों की जान की रक्षा की जा सकती है. मौके पर बताया गया कि मोबाइल का उपयोग करते समय वाहन नहीं चलाया जाना चाहिए. विद्यार्थियों को दूसरों को भी इस दिशा में जागरूक करना चाहिए. साथ ही यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी विद्यार्थियों को शपथ भी दिलायी गयी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-year-old-girl-missing-in-topchanchi-for-two-days-family-members-are-in-bad-condition-after-crying/">धनबाद

: तोपचांची में 2 साल की बच्ची दो दिन से लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/19rc_m_43_19022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने की चेतावनी

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा की टीम ने विद्यार्थियों को आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु एवं दुर्घटना बाइक से हो रही है. इससे पता चलता है कि बाइक की गतिसीमा ज्यादा रहती है. हेलमेट का उपयोग करने से बाइक सवार बच सकते हैं. शराब का सेवन कर गाड़ी नहीं चलाना चाहिए. अपने परिवार को भी सुरक्षा का पाठ पढ़ायें. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा, रोड इंजिनियरिंग ऐनलिस्ट विनय रंजन तिवारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-threat-to-implicate-the-officers-son-in-the-case-demand-for-money/">पलामू

: पदाधिकारी के बेटे को केस में फंसाने की धमकी. पैसे की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही