Search

 
 
 

गढ़वा : स्कूल में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

 
Garhwa: जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा टीम ने जाटा हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया. जागरूकता अभियान के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों का इस्तेमाल जरूर करें. इससे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं में मौत को कम किया जा सकता है. इससे खुद और दूसरों की भी जान बचती है. सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने की सलाह दी. जागरूकता अभियान के क्रम में यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गयी. बताया गया कि ज्यादातर मौत बाइक के दुर्घटना से हो रही है. इससे पता चलता है कि बाइक की गति सीमा ज्यादा रहती है. इसलिए हेलमेट का उपयोग करना जरूरी है. साथ ही सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और ना ही किसी को शराब पीकर वाहन चलाने दें. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा, रोड इंजिनियरिंग ऐनलिस्ट विनय रंजन तिवारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-">https://lagatar.in/central-modi-government-is-treating-dhanbad-like-a-step-mother-santosh-singh/">

 केंद्र की मोदी सरकार धनबाद के साथ कर रही सौतेला व्यवहार- संतोष सिंह
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/28rc_m_99_28022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही