Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: डाय़न बिसाही को लेकर महिला की निर्मम हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Garhwa: चिनिया थाना क्षेत्र के खुरी गांव में रविवार रात एक बुजुर्ग महिला को डायन बिसाही का आरोप लगाकर निर्मम हत्या कर दी गई. लाठी डंडे से पीट-पीटकर महिला को मार डाला गया. चिनिया थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने बताया कि मृतक सोनिया कुंवर की उम्र लगभग 60 वर्ष थी. मृतका के पुत्र गरीबा भुईया ने लिखित आवेदन देकर कहा है कि गांव के ही राजकुमार भुईया, रमेश भुईया, अखिलेश भुईया, उमेश भुईया और बदन भुईयां ने उनकी मां को घर से खींचकर कुआं के पास ले गये और उसकी हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें-बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-two-more-accused-of-bank-robbery-identified-search-continues-for-sixth/">बोकारो:

बैंक लूटकांड के दो और आरोपी की हुई पहचान, छठे की तलाश जारी

ओझा के कहने पर आरोपियों ने की हत्या

गरीबा ने बताया कि ओझा नीलांबर सिंह ने हत्या के आरोपियों को कहा कि घर में जो परेशानी है वो वह सोनिया कुंवर की वजह से है. वह एक डायन है और उसी के चलते तेरे घर में बीमारी हो रही है. बताते चलें कि पांचों आरोपी सगे भाई हैं. इसके बाद सभी भाईयों ने मिलकर महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी. उधर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-iit-ism-team-is-doing-research-on-land-slide-forecasting-techniques/">धनबाद

: आईआईटी आइएसएम की टीम लैंड स्लाइड के पूर्वानुमान की तकनीक पर कर रही रिसर्च
नहीं सुधर रहे लोग वहीं चौकाने वाली बात यह कि आये दिन लगातार डायन बिसाही में मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी जाती है. गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा लगातार अंधविश्वास को दूर करने को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, लेकिन लोग इसको गंभीरता से नही रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही