Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा सदर अस्पताल प्रबंधन समिति की हुई बैठक, अस्पताल परिसर में कैंटीन खोलने का निर्णय

Garhwa : गढ़वा सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने की. बैठक में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए. साथ ही कई निर्णय लिए गए. बैठक में ब्लड बैंक का नया भवन निर्माण करने, सदर अस्पताल परिसर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने जिसमें चार पहिया वाहन से ₹20, तीन पहिया वाहन से ₹10 एवं दोपहिया वाहन से ₹5 लेने का निर्णय लिया गया. बैठक में सदर अस्पताल परिसर में कैंटीन की व्यवस्था करने, सदर अस्पताल में बिजली आपूर्ति के लिए लगे सोलर की खराब बैटरी को रिप्लेस कर नई बैटरी खरीदने के लिए विभाग को लिखने का निर्णय लिया गया. सदर अस्पताल के आरओ प्लांट को सदर अस्पताल से संचालित करने, सभी डॉक्टर के नाम और योग्यता का डिस्प्ले बोर्ड लगाने, डॉक्टर एवं कर्मचारियों को बायोमेट्रिक हाजिरी सुबह और शाम दोनों समय बनाने, प्रसव विभाग में महिला डॉक्टरों का डिस्प्ले बोर्ड लगाने, विकलांगों के लिए विकलांग प्रमाण पत्र के लिए एक ही छत के नीचे व्यवस्थित करने, पोस्टमार्टम हाउस के बगल में बेसरा स्टोर बनाने, ब्लड बैंक में तीन नया एसीई लगाने का निर्णय लिया गया. बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार, उपाधीक्षक डॉक्टर अवधेश कुमार सिंह, डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्णा कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/no-elderly-should-be-deprived-of-old-age-pension-report-by-30-cm/">

 कोई बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन से वंचित न रहे, 30 तक रिपोर्ट करें : सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही