Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा सदर अस्पताल : बेटा हुआ तो ऐंठ लिया 3400 रुपये, लेनदेन को लेकर गार्ड और नर्स में मारपीट

Garhwa : गढ़वा सदर अस्पताल में सोमवार को पैसे का लेनदेन को लेकर गार्ड एवं नर्स में जमकर मारपीट हो गई. बताया गया कि चिनिया थाना क्षेत्र के चिरका गांव निवासी रशीद अंसारी की पत्नी समीना खातून को प्रसव के लिए यहां भर्ती कराया गया था. 23 अप्रैल को नार्मल डिलिवरी हुई. उसने लड़का जन्म दिया. इस दौरान ड्यूटी में उपस्थित जीएनएम सरिता कुमारी एवं ममता कुमारी ने मरीज के परिजनों से लड़का होने के नाम पर 3000 ले लिया. इसके अलावा गार्ड एवं सफाई कर्मी के नाम पर ₹400 अलग से ले लिया. जानकारी होने पर महिला गार्ड ने जीएनएम सरिता कुमारी से गार्ड के नाम पर पैसे लेने का विरोध किया, तो जीएनएम सरिता कुमारी एवं गार्ड के बीच मारपीट शुरू हो गई. बाद में दोनों को समझा-बुझाकर अलग किया गया. मरीज के परिजन सिराज मंसूरी ने बताया कि दर्द का इंजेक्शन बाहर से लेने जा रहे थे. इस दौरान ड्यूटी में उपस्थित जीएनएम द्वारा कहा गया कि उसके पास दर्द का इंजेक्शन उपलब्ध है. बाहर में पैसा देने के बजाय उसे 500 रुपये दे दिया जाए. परिजनों ने उसे दवा के नाम पर अलग से ₹500 दे दिया. इसकी जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी नवलेश धर दुबे ने कहा कि सदर अस्पताल में अवैध वसूली की शिकायत बराबर सुनने को मिल रहा है. लेकिन किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. मजबूरन आंदोलन पर उतरेंगे. इसे भी पढ़ें CM">https://lagatar.in/cms-press-advisor-pps-udayashankar-brought-to-ed-office/">CM

के प्रेस सलाहकार के पीपीएस उदयशंकर को लाया गया ईडी ऑफिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही