Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: बालू माफिया ने की SDM के वाहन को कुचलने की कोशिश, जांच जारी

Advertisement
Advertisement
Garhwa: गढ़वा में बालू माफिया काफी सक्रिय हैं. इसे लेकर प्रशासन भी सजग है. डीसी राजेश कुमार पाठक के निर्देश पर छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है. इसमें श्री बंशीधर नगर के एसडीएम आलोक कुमार भी छापेमारी करने में लगे हैं. लेकिन बालू माफिया अधिकारियों से भी भिड़ते रहे हैं. वे अधिकारियों की गाड़ी को कुचलने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. ऐसा ही एक मामला एसडीएम आलोक कुमार के साथ हुआ. जानकारी के अनुसार बीती रात एसडीएम जब बालू माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करने के लिए निकले थे, तो ट्रक से उन्हें कुचलने की कोशिश की गयी. इस मामले पर DC राजेश कुमार पाठक ने कहा कि मेरे निर्देश पर अवैध बालू लदे ट्रक को पकड़ा गया था. SDM छापेमारी कर रहे थे तो कुछ ट्रक वालों ने काम में बाधा डाला था. हमलोग इसकी जांच कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें-    अमेरिकी">https://lagatar.in/us-report-pakistans-dual-character-mumbai-attacks-mastermind-jaish-e-mohammed-chief-masood-azhar-roaming-around/">अमेरिकी

रिपोर्ट : पाकिस्‍तान का दोहरा चरित्र, मुंबई हमलों का मास्‍टरमाइंड जैश-ए-मोहम्‍मद का सरगना मसूद अजहर छुट्टा घूम रहा       

गढ़वा में उतर प्रदेश के बालू माफिया सक्रिय हैं

बताया जाता है कि गढ़वा जिले में उतर प्रदेश के बालू माफिया काफी सक्रिय हैं. यहां प्रतिदिन सैकड़ो ट्रक बालू लेने के लिए आते हैं. जिले में दर्जनों वैध और अवैध घाटों से ओवरलोड बालू लेकर ये माफिया बड़ी-बड़ी मंडियों में जाते हैं. वहां प्रति ट्रक 60 से 80 हजार रुपए प्रति ट्रक बेचते हैं. हाल ही में जब एसडीएम को सूचना मिली कि बड़ी संख्या में बालू लदे ट्रकों का एक खेफ यूपी जा रहा है, तो एसडीएम टीम बनाकर छापेमारी करने निकल गये. ट्रकों को पकड़ना शुरू किया तो भागने लगे. एसडीएम ने 30 से 40 ट्रकों को एनएच-75 पर पकड़ा और कार्रवाई के लिए जिला खनन को भेज दिया. इसे भी पढ़ें- किसान">https://lagatar.in/farmer-leader-gurnam-singh-chaduni-will-form-a-political-party-press-conference-tomorrow-seeds-of-split-in-united-kisan-morcha/">किसान

नेता गुरनाम सिंह चढूनी राजनीतिक पार्टी बनायेंगे! कल प्रेस कॉन्फ्रेंस, संयुक्त किसान मोर्चा में फूट के बीज पड़े
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही