Search

 
 
 

गढ़वा : आरा मिल व लकड़ी जब्त, संचालक गिरफ्तार

 
Bhavnathpur, Garhwa: मझिआंव थाना क्षेत्र के अधौरा गांव में भवनाथपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार (रेंजर) ने अपनी टीम के साथ छापामारी कर अवैध रूप से संचालित आरा मिल को उखाड़कर जब्त कर लिया है. इसके साथ ही मेराल थाना क्षेत्र के कमरमा गांव निवासी अमेरिका शर्मा का पुत्र सह अवैध रूप से संचालित आरा मिल के संचालक संजय शर्मा को गिरफ्तार कर वन अधिनियम एक्ट के धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया. इसके अलावा आरा मिल से इमारती एवं विभिन्न प्रजाति के लड़कियों को भी जब्त करते हुए भवनाथपुर वन क्षेत्र कार्यालय में लाया गया. इसकी जानकारी रेंजर प्रमोद कुमार ने दी. रेंजर प्रमोद कुमार ने कहा कि भवनाथपुर वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार से अवैध कारोबार को बक्शा नहीं जाएगा. दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी दल में वनपाल ओम प्रकाश उरांव, वनरक्षक सुनील राय, हीरालाल, संजीत कुमार, दयाशंकर सिंह, भवनाथपुर व नगर प्रक्षेत्र के अन्य वनरक्षक एवं होमगार्ड के जवान के अलावा मझिआंव थाना के सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gangster-aman-sahu-and-naxalite-prabhat-acquitted-in-the-case-of-firing-on-ceo/">धनबाद

: सीईओ पर फायरिंग मामले में गैंगस्टर अमन साहू व नक्सली प्रभात बरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही