Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: विज्ञान प्रदर्शनी में झलकी बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा,आरके प्लस टू हाई स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम

Garhwa : गढ़वा जिला के रंका उच्च विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपना परचम लहराया है. जेसीआरटी रांची की ओर से डाइट रेहला में विज्ञान व सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जिला स्तर पर किया गया. जिसमें जिला के सभी प्लस टू व उच्च विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया. सामाजिक विज्ञान में आर के प्लस टू हाई स्कूल रंका के11वीं के छात्र मिंटू कुमार, कलीम अंसारी, रेनू कुमारी और प्रिंसी कुमारी के बनाए गए मॉडल को प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया. वहीं 9वीं की खुशी निशा, रागिनी कुमारी, जीतेन्द्र और अभिजीत के बनाए गए मॉडल को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया. जिससे छात्रों के परिजनों के साथ -साथ स्कूल के शिक्षक भी काफी खुश हैं. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abvp-met-the-principal-for-starting-bba-studies-and-other-facilities-in-abm-college/">जमशेदपुर

: एबीएम कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई शुरू करने व अन्य सुविधाओं को लेकर प्राचार्य से मिला अभाविप

शिक्षकों ने दी बधाई

शिक्षक शाहनवाज अख्तर, विकास कुमार, इंद्र नारायण झा, सरिता कुमारी, पुष्पा कुमारी, व प्रधानाध्यापक ने बच्चों को बधाई दी. प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार पांडेय ने बच्चों को पुष्पगुच्छ देकर उनका मनोबल बढ़ाया. साथ ही छात्रों को पुरस्कृत भी किया. मौके पर रंका प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, संजय प्रसाद, पंकज कुमार गुप्ता ,राकेश कुमार तिवारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे ने बच्चों को शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ेंदिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-ed-arrests-rajesh-joshi-alleges-he-took-money-during-goa-elections/">दिल्ली

शराब घोटाला : ED ने राजेश जोशी को किया गिरफ्तार, गोवा चुनाव के दौरान पैसे लेने का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही