Search

 
 
 

गढ़वा : एसडीओ ने विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, कहा गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

 
Garwha : गढ़वा जिले के बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी आलोक कुमार ने नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में किए गए विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीसीसी पथ, नाली, नाली का पटिया समेत पांच योजनाओं की जांच किये. बाकी नदी के पास बनाए गए पीसीसी पथ निर्माण का जायजा लिया. वार्ड नंबर 2 स्थित महमूद आलम के घर से लेकर इमरान खान के घर तक तथा निजाम खान के घर से लेकर इदरीश खान के घर तक बनाए गए पीसीसी पथ की भी जांच की. जांच के क्रम में एसडीओ ने संबंधित वार्ड पार्षदों से पूछताछ किया और निर्माण कार्य की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/deoghar-three-pickpockets-arrested-in-the-guise-of-kanwariya/">देवघर

: कांवरियां के वेश में पॉकेटमार लालू समेत तीन गिरफ्तार

गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई- एसडीओ

निरीक्षण के बाद अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में आधा दर्जन योजनाओं की जांच के क्रम में संवेदक द्वारा कार्य में अनियमितता बरती गई है. उन्होंने कहा कि संवेदक द्वारा कार्य को पूरा कर लिया है लेकिन जांच में पता चला कि एस्टीमेट के अनुरूप कार्य नहीं किया गया है. सभी संवेदक को कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं करने की हिदायत दी गई थी, बावजूद जानबूझकर इस प्रकार की लापरवाही की गई. उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों के बिल में कटौती कर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें- DAV">https://lagatar.in/dav-sindris-children-grow-ladyfinger-chikoo-and-bottle-gourd/">DAV

सिंदरी के बच्चे उगाते हैं भिंडी, चीकू और लौकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही