Search

 
 
 

गढ़वा: एसडीओ ने किया अस्पताल का निरीक्षण, दिये निर्देश

 
Garhwa: जिले के बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अनुमंडल अस्पताल के जनरल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, दवा भंडार कक्ष, महिला वार्ड, लैब और एक्स-रे सहित अस्पताल के अन्य कक्षों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दवा भंडार कक्ष में अव्यवस्था पर अनुमंडल पदाधिकारी ने नाराजगी जतायी. उन्होंने भंडार पाल को भंडार कक्ष को सुधारने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें- हॉलीवुड">https://lagatar.in/hollywood-actor-james-caan-passed-away-the-godfather-fame-breathed-his-last-at-the-age-of-82/">हॉलीवुड

एक्टर James Caan का निधन, ‘द गॉडफादर’ फेम ने 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
निरीक्षण के दौरान दवा भंडार कक्ष में एक्सपायरी दवा पाए जाने पर एस़डीओ ने अस्पताल के उपाधीक्षक सूचित्रा कुमारी और भंडार पाल से स्टॉक रजिस्टर के अलावा दवा वितरण रजिस्टर की पूरी जानकारी मांगी. निरीक्षण के दौरान एसडीओ आलोक कुमार ने मौजूद स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम प्रवीण सिंह से भी अस्पताल से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने कहा कि अस्पताल में अव्यवस्था की स्थिति को सुधार करने का निर्देश दिया गया है. कहा कि एक्सपायरी दवा के मामले पर संबंधित कागजात मांगा गया है. इस मामले में लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें- दिल्ली:">https://lagatar.in/delhi-shinde-fadnavis-meet-pm-modi-promise-to-take-maharashtra-to-new-heights/">दिल्ली:

PM मोदी से मिले शिंदे-फड़णवीस, महाराष्ट्र को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का वादा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही