Search

 
 
 

गढ़वा: SDO ने लिया क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता की तैयारी का जायजा, दिये निर्देश

 
Garhwa: गढवा में गुरुवार को स्वतंत्रत्ता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर 13वीं राज्यस्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसे लेकर बुधवार को जिले के पदाधिकारियों ने मुख्य आयोजन स्थल कन्या मध्य विद्यालय पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया. DDC सत्येंद्र नारायण उपाध्याय एवं SDO राज महेश्वर ने प्रतियोगिता को लेकर दिशा निर्देश दिये. दोनों पदाधिकारी विद्यालय में आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर स्थल का मुआयना किये और निर्देश दिये. इसके बाद दोनों पदाधिकारी आयोजन समिति के लोगों के साथ गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय पहुंचे. इसे भी पढ़ें-   तुष्टिकरण">https://lagatar.in/jmm-doing-politics-of-appeasement-cp-singh/">तुष्टिकरण

की राजनीति कर रहा है झामुमो : सीपी सिंह        

खिलाड़ियों के साथ भोजन किया

वहां खिलाड़ियों का पंजीयन किया जा रहा था. उसका भी जायजा लिया. इसके बाद दोनों पदाधिकारी ज्ञान निकेतन विद्यालय के पास स्थित वृंदावन वाटिका पहुंचे. वहा खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है. दोनों पदाधिकारियों ने भोजन व्यवस्था की जानकारी ली व खिलाड़ियों के साथ भोजन किया. मौके पर आयोजन समिति के सचिव आलोक मिश्रा, अध्यक्ष नसीम अख्तर, उपाध्यक्ष कंचन साहू, ओलंपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक और जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- अब">https://lagatar.in/now-harish-rawat-also-opened-a-front-against-congress-raised-serious-questions-on-the-organization/">अब

हरीश रावत ने भी कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, संगठन पर गंभीर सवाल उठाये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही