Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : माध्यमिक शिक्षक संघ ने सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र

Garhwa : झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिला शिक्षा अधीक्षक मिथिलेश केरकेट्टा को सौंपा. उपायुक्त शेखर जमुआर की अगुवाई में स्थापना समिति (शिक्षा) की होने वाली बैठक में छः सूत्री मांगों को यथासंभव अनुपालन कराने की मांग की. साथ ही इस बाबत स्थापना समिति (शिक्षा) के सभी पदाधिकारियों, निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं शिक्षा सचिव झारखण्ड सरकार को भी पत्राचार किया गया है. इसे भी पढ़ें :तिसरी">https://lagatar.in/tisri-congressmen-burnt-pm-modis-effigy-against-delhi-polices-oppression-on-wrestlers-protesting/">तिसरी

: धरना दे रहे पहलवानों पर दिल्ली पुलिस की जुल्म के खिलाफ कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का फूंका पुतला

डीसी शिक्षकों की समस्याओं का करेंगे समाधान- सुशील कुमार

इस संबंध में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि एक-दो दिनों के अंदर माध्यमिक शिक्षकों की विभिन्न कल्याणकारी कार्यो एवं समस्याओं का समाधान करने के लिए स्थापना समिति (शिक्षा) की एक महत्वपूर्ण बैठक का होना सुनिश्चित हुआ है. बैठक से पूर्व झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वा की तरफ़ से उपायुक्त को महत्वपूर्ण समस्याओं पर ध्यानाकृष्ट कराया गया है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि डीसी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/surprise-inspection-of-schools-done-on-the-instructions-of-dc-in-hazaribagh-74-teachers-found-absent/">हजारीबाग

में डीसी के निर्देश पर किया गया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, 74 शिक्षक मिले अनुपस्थित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही