Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : मनरेगा में अधिक राशि निकासी के कारण वितीय शक्ति जब्त

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa :  गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के तीन पंचायतों के कार्यकारी प्रधानों की मनरेगा योजना के संचालित योजना में सामग्री मद में अधिक भुगतान करने की वजह से उपायुक्त गढ़वा के द्वारा खरौंधी,मझिगावां एवं करिवाडीह पंचायत के कार्यकारी प्रधानों की वित्तीय शक्ति जब्त कर ली गयी है.उपायुक्त गढ़वा के द्वारा 19 फरवरी को पत्र निर्गत कर कार्रवाई की गयी जिसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो ने सोमवार को दी. उन्होंने तीनों कार्यकारी प्रधान के डिजीटल हस्ताक्षर को बैन किया ताकि किसी भी प्रकार की कोई मनरेगा योजना में निकासी नहीं की जा सकें. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-elected-officials-of-police-mens-association-took-out-victory-procession/">गढ़वा

: पुलिस मेंस एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों ने निकाला विजय जुलूस उपायुक्त के पत्र के अनुसार मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का सामग्री मद में भुगतान करने के लिये ग्रामीण विकास विभाग रांची के द्वारा प्रखंडवार राशि निर्धारित करते हुए दिनांक 12 फरवरी 2022 को राशि निकासी के लिये जिला /प्रखंड को सूचित किया गया था.उक्त क्रम में जिला स्तर से भी विभागीय निदेशानुरूप ही राशि निकासी करने संबंधित सूचना दूरभाष/व्हाट्सएप के माध्यम से सभी प्रखंडों को दी गयी थी. परंतु खरौंधी प्रखंड में विभाग द्वारा सामग्री मद में निर्धारित राशि को दो करोड़ दो लाख 98467 रुपये  के विरुद्ध तीन करोड़ 72 लाख 37 हजार रुपया FTO के माध्यम से राशि की निकासी की गयी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही