Search

 
 
 

गढ़वा : प्रतापपुर गांव के फ्लोरोसिस से प्रभावित सात मरीजाें को मिला ह्वील चेयर

 
Garhwa : सदर अस्पताल में शनिवार को गढ़वा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के कंकालीय फ्लोराेसिस से प्रभावित मरीजों के बीच ह्वील चेयर का वितरण किया गया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह, डीएलओ डॉ. कौशल लाल सहगल, जिला परामर्शी डॉ. स्नेहलता राज, दंत चिकित्सक डॉ. निकहत परवीन, डॉ. कुमार प्रशांत प्रमोद, डॉ. शमशेर सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रेल">https://lagatar.in/rail-accident-serious-strict-action-will-be-taken-against-the-culprits-pm-modi/">रेल

हादसा गंभीर, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई- पीएम मोदी
सिविल सर्जन ने कहा कि प्रतापपुर गांव के मौनाहा एवं गनियाही टोला में फ्लोरोसिस से प्रभावित मरीजों में से 13 लोगों को ह्वील चेयर देने के लिए चिन्हित किया गया है. इनमें सात मरीजाें को सदर अस्पताल में बुलाकर ह्वील चेयर प्रदान किया गया है. जबकि बचे हुए छह मरीजों को उनके घर जाकर ह्वील चेयर वितरित किया जाएगा. मौके पर एलटी नित्यानंद त्रिपाठी समेत कई स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित थे.

इन्हें मिला ह्वील चेयर

सदर अस्पताल में प्रतापपुर गांव के कमला देवी पति सरयू राम, पुनिया कुंवर पति स्व. विपत राम, शिवकुमारी देवी पति भीखू राम, अमेरिका राम पिता स्व.रुपदेव राम, जगरनाथ राम पिता स्व.लालजी राम, भीखू राम पिता स्व.रामदेव राम एवं सरयू राम पिता स्व.अनतू राम को ह्वील चेयर दिया गया. ह्वील चेयर प्राप्त कर फ्लोरोसिस प्रभावित उक्त मरीज खुश थे. उन्होंने कहा कि ह्वील चेयर से उन्हें दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी. इसे भी पढ़ें : पदमा">https://lagatar.in/two-separate-firs-in-padma-police-public-clash-15-accused-arrested/">पदमा

पुलिस-पब्लिक झड़प में अलग-अलग दो प्राथमिकी, 15 आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही