Search

 
 
 

गढ़वा : विश्व साइकिलिंग चैंपियनशिप में भारतीय दल का नेतृत्व करने वाले शैलेंद्र को मंत्री ने किया सम्मानित

 
Garhwa : स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए विश्व साइकिलिंग चैंपियनशिप 2023 में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले शैलेंद्र पाठक काे गढ़वा लौटने पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सम्मानित किया. राम साहू फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मिथिलेश ठाकुर ने शैलेंद्र पाठक को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए गढ़वा जिला फुटबॉल संघ की तरफ से शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया. कहा कि आपकी उपलब्धियों से हम सभी आह्लादित हैं. कामना करते हैं कि आप इसी तरह अनवरत जिले का नाम रोशन करते रहें.

कार्यक्रम में मौजूद थे गढ़वा के उपायुक्त

बता दें कि विश्व साइकिलिंग चैंपियनशिप में पूरे विश्व की 142 टीमें शामिल थीं. इस चैंपियनशिप में रोड इवेंट, ट्रैक इवेंट, माउंटेन बाइक, बी एन एक्स के साथ ही पारा साइकिलिंग की टीमों ने भाग लिया था. कार्यक्रम में गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर, गढ़वा जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतेश कुमार निशांत, गढ़वा जिला ओलंपिक के वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी, जेएमएम जिला अध्यक्ष तनवीर आलम समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – चंद्रमा">https://lagatar.in/chandrayaan-3s-lander-took-pictures-isro-released-the-pits-on-the-surface-of-the-moon/">चंद्रमा

की सतह पर गड्ढे ही गड्ढे, चंद्रयान-3 के लैंडर ने ली तस्वीरें, इसरो ने जारी की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही