Search

 
 
 

गढ़वा : शारदीय नवरात्र शुरू, पूजा पंडालों में रामलीला-रासलीला का मंचन

 
Garhwa: रंका अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो गया. प्रथम दिन माता के शैलपुत्री रूप की पूजा अर्चना की गई. घरों, सार्वजनिक स्थलों, पूजा पंडालों सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है. पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा और रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार इलाके में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. पूजा पंडालों में शाम से धार्मिक धारावाहिक रामायण, महाभारत रासलीला रामलीला आदि का मंचन हो रहा है. रंका थाना मोड के वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश प्रसाद गुप्ता ने पूरे रंका शहर में स्वच्छता अभियान चलाया. स्वच्छता अभियान में रंका थाना प्रभारी तथा उनके अधीनस्थ कर्मी भी पूजा पंडाल की सफाई करते नजर आये. इसे भी पढ़ें :Ola,">https://lagatar.in/those-traveling-with-ola-and-uber-should-be-careful-if-the-driver-agrees-to-this-then-they-may-get-into-trouble/">Ola,

Uber से करते हैं राइड, तो हो जायें सावधान, छोटी-सी गलती आप पर पड़ सकती है भारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही