Search

 
 
 

गढ़वा : पुलिस के खिलाफ जमकर लगे नारे, कहा- पुलिस की पिटाई से हुई ड्राइवर की मौत

 
Garhwa :  धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गाँव में बालू का परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई. परिजनों और आक्रोशित लोगों का कहना है कि पुलिस की पिटाई से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हुई है. घटना को लेकर धुरकी के लोगो में पुलिस के खिलाफ काफी रोष व उबाल है. धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस निरीक्षक की पिटाई से ड्राइवर मरा है. वहीं पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार केशरी का कहना है कि मृतक पुलिस के भय से वाहन से भाग रहा था और घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. धरना स्थल पर पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव ने पहुंच कर घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की. वहीं पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई. इसे भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/mayank-of-aman-gang-claims-nikki-yadav-caught-in-latehar-was-expelled-from-the-gang/">अमन

साहू गिरोह के मयंक का दावा- लातेहार में पकड़ाये निक्की यादव को गैंग से निकाल दिया था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही