Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : मां की मृत्यु के एक दिन बाद बेटे की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर

Garwha :  जिले के कांडी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में मां की मृत्यु के एक दिन बाद बेटे की आकस्मिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक व्याप्त है. 80 वर्षीया माँ मरछी कुंवर की चिता की आग अभी ठंढी भी नही हुई थी कि एक दिन बाद 2 अक्टूबर की रात 35 वर्षीय पुत्र अखिलेश बारी की मृत्यु इलाज के दौरान रिम्स में हो गयी. उससे पूर्व उसकी मां मरछी कुंवर की मौत 30 सितम्बर को घर पर ही हो गयी थी. मृतक अखिलेश बाहर में रहकर मजदूरी करता था. मां की तबियत खराब की सूचना मिलने पर घर आया था, लेकिन अचानक तबियत खराब हो जाने के कारण परिजन रेफरल अस्पताल मझिआंव में भर्ती किये, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देख गढ़वा रेफर कर दिया. सदर अस्पताल से भी रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स में ही दो अक्टूबर को देर शाम उसने अंतिम सांस ली. पूरे गांव में मां बेटे की लगातार मौत होने से गांव व घर में मातम पसरा हुआ है. मृतक अपने पीछे पत्नी अमृता देवी, दो पुत्री व दो पुत्र को छोड़ गये. पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांतावना दिया. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग">https://lagatar.in/dandiya-night-in-hazaribagh-people-rocked/">हजारीबाग

में डांडिया नाइट, लोगों ने जमकर मचाया धमाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही