Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : दिव्यांगता/पेंशन प्रमाण-पत्र को लेकर विशेष कैम्प का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Garwha : गढ़वा जिला मुख्यालय समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में कई बीमारी से ग्रसित मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं पेंशन हेतु जिला स्तरीय विशेष कैम्प का आयोजन जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य समिति की ओर से किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या में लोग दिव्यांगता प्रमाण-पत्र व पेंशन स्वीकृति हेतु उपस्थित हुए. कैम्प का उद्घाटन उपायुक्त रमेश घोलप ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. संबंधित व्यक्तियों को जांच उपरांत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र देने हेतु स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम उपस्थित थी. लाभार्थियों की सुविधा हेतु काउंटर लगाए गए थे. बैनर के द्वारा प्रचार-प्रसार के माध्यम से पेंशन स्वीकृति हेतु आवश्यक दस्तावेज की जानकारी दी गई थी. दिव्यांगजनों के पेंशन हेतु जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की टीम उपस्थित थी. उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार समाहरणालय में मेगा कैम्प लगा कर सभी तरह के दिव्यांगो के जांच के बाद प्रमाण-पत्र के साथ पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा है. जिले में 15 हजार से अधिक दिव्यांगों को ऑनलाइन किया जा चूका है. इस कैम्प के माध्यम से दिव्यांगों को काफी सहुलियत होगी. उन्होंने कहा कि ऐसे कैम्प लगाने का उद्देश्य वैसे सभी दिव्यांग व्यक्ति जो पेंशन स्वीकृति की पात्रता रखते हों, उन्हें योजनाओं से आच्छादित करना है. कैम्प में उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, सिविल सर्जन, डॉo अनिल कुमार सिंह, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नीतीश कुमार निशांत, विभिन्न चिकित्सा पदाधिकारियों में डॉo अवधेश कुमार सिंह, डॉ.आशीष कुमार, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. जियाउल हक अंसारी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. दिनेश कुमार सिंह एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा समाहरणालय कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–चतरा">https://lagatar.in/police-naxal-encounter-in-chatra-search-operation-continues-in-the-forest-under-the-leadership-of-sp/">चतरा

में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: SP के नेतृत्व में जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही