Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : संत जेवियर्स मध्य विद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement
Advertisement
शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा : अखिलेश पासवान Dhurki, Garhwa:  प्रखंड अंतर्गत टाटीदीरी के तेनुवाही टोले स्थित संत जेवियर्स मध्य विद्यालय में शनिवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत टाटीदीरी के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह युवा समाजसेवी अखिलेश पासवान ने फीता काटकर किया. इस दौरान बिस्कुट रेस, 200 मीटर के दौड़, मेढक दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई. विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर अखिलेश पासवान ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है. शिक्षा से ही समाज व देश का विकास होता है. इस विद्यालय के खुलने से हमारे पंचायत के साथ साथ भंडार, गनियारी कलांं, अम्बखोरेया आदि पंचायत के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं यह हमारे पंचायत के लिए गौरव की बात है. मौके पर वार्ड सदस्य गोपाल कोरवा, समाजसेवी विनोद प्रसाद गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सचिव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/jmm-will-expose-bjp-rajendra-sinha/">भाजपा

का पर्दाफाश करेगी झामुमो : राजेंद्र सिन्हा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही