Search

 
 
 

गढ़वा: श्री विष्णु रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ माहौल

 
Garhwa: सगमा प्रखंड के सगमा गांव स्थित तेजवा पहाड़ में नौ दिवसीय पांच कुंडीय श्री विष्णु रुद्र महायज्ञ हो रहा है. इससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है. महायज्ञ में रोजाना काफी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. महायज्ञ के पांचवें दिन भी यज्ञ दर्शन के लिए प्रखंड क्षेत्र के आलावा में सीमावर्ती उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु भी काफी संख्या में पहुंचे. हवन में भाग लेने के लिए मंडप परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. कार्यक्रम में आचार्य के साथ ग्रामीण भी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं. लाउडस्पीकर के माध्यम से धार्मिक गीत और महायज्ञ के मंत्रध्वनि गूंजने और रात में भजन कीर्तन से संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. प्रतिदिन संतों के द्वारा श्री राम कथा की जाती है. यज्ञाचार्य अवधेश दास ने कहा कि महायज्ञ का आयोजन होने से सर्व देवी देवता और सारे तीर्थ विराजमान होते हैं. शास्त्रोक्त के इस आधार से यज्ञ मंडप परिक्रमा करने से मनोवांछित फल मिलता है. हिंदू शास्त्र में मंडप परिक्रमा के संबंध में वर्णित है कि यम यम चिंतयते कामम, तम तम प्राप्नोति निश्चितम। यानी जो व्यक्ति जिस कामना लेकर परिक्रमा करते हैं वह वैसा ही प्राप्त करते हैं. इसे भी पढ़ें – सुशांत">https://lagatar.in/rhea-chakraborty-gets-clean-chit-in-sushant-singh-rajput-death-case-dia-mirza-in-support-of-rhea/">सुशांत

सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को मिला क्लीन चिट, रिया के सपोर्ट में दीया मिर्जा
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही