Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : स्टेट बैंक ने सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना को लेकर कार्यशाला का किया आयोजन

Garhwa :  जिला के रंका अनुमंडल मुख्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक ने सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलडीएम इंदू भूषण लाल ने बताया कि आर्थिक रूप से संपन्न लोग मोटी रकम लगाकर बीमा करवा सकते हैं लेकिन आज के परिवेश में गरीब तबके के लोगों के लिए यह संभव नहीं है. उनके लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना वरदान साबित हो रहा है. जिनके साथ भी अप्रिय घटना हो रही है उसे इस बीमा का लाभ दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : अपराधियों">https://lagatar.in/three-officials-of-ntpc-have-lost-their-lives-so-far/">अपराधियों

के निशाने पर एनटीपीसी के पदाधिकारी, अब तक तीन गंवा चुके हैं जान

अटल पेंशन के बारे में भी दी गई जानकारी

वहीं एफएलसी निरंजन तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के दौरान पूर्ण विकलांगता की स्थिति में भी इस बीमा का लाभ दिया जायेगा. साथ ही अटल पेंशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. भारतीय स्टेट बैंक, रंका के शाखा प्रबंधक के द्वारा साइबर क्राइम से बचने के लिए विभिन्न सतर्कता के बारे में बताया गया. मौके पर पीआरपी पवन कुमार, बैंक सखी लक्ष्मी देवी,सिमंती देवी, सक्रिय महिला ममता देवी, बबिता देवी लीला देवी, रुखसाना तथा काफी संख्या में सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें :मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-now-sp-should-order-the-arrest-of-dahu-yadav-babulal/">मुख्यमंत्री

जी अब तो दाहू यादव की गिरफ्तारी का आदेश एसपी को दीजिए : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही