Search

 
 
 

गढ़वा : राज्य शिक्षा उपसचिव ने कई स्कूलों का किया दौरा, दिए कई निर्देश

 
Garhwa :  झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के उप सचिव ओमप्रकाश तिवारी ने गढ़वा जिले का दौरा किया. उपसचिव रंका अनुमंडल के कई स्कूल गये और व्यवस्था का जायजा लिया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरडीहा में छात्रों की कम उपस्थिति पाकर उपसचिव ने नाखुशी जाहिर की और इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने राजकीय मध्य विद्यालय दौनादाग में प्रभारी प्रधानाध्यापक सचिंद्र कुमार तिवारी और उनके सहयोगी शिक्षकों और संकुल साधन सेवी की कार्यों की प्रशंसा की. छात्रों की उपस्थिति कम पाकर उपसचिव ने प्रयास कार्यक्रम के तहत इसमें वृद्धि लाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :नीतीश">https://lagatar.in/nitish-cabinet-decision-candidates-from-outside-bihar-also-get-a-chance-in-teacher-recruitment/">नीतीश

कैबिनेट : शिक्षक भर्ती में बिहार के बाहर के अभ्यर्थी को भी मौका
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ssss-3-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

उपसचिव ने छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने पर दिया जोर

उच्च विद्यालय गोदरमाना में शिक्षकों ने बुके और अंगवस्त्र देकर उपसचिव का स्वागत किया गया. इसके बाद ओमप्रकाश तिवारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रंका का भी दौरा किया. मौके पर रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, संतोष कुमार दुबे, समग्र शिक्षा अभियान के रविंद्र कुमार चौबे सहित शिक्षक विकास कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, शिवकुमार राम, मतियस खलको, संकुल साधन सेवी संजय प्रसाद, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डेन मीनाक्षी चौधरी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dinesh-dhari-will-commit-self-immolation-in-front-of-the-prime-ministers-office-on-28th-to-save-the-pond/">धनबाद

: तालाब बचाने के लिए 28 को प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे दिनेश धारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही