Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : समर कैंप में विद्यार्थियों ने की मस्ती, डांस और खेल में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Garhwa :  जीएन कॉन्वेंट स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई. विद्यार्थियों ने खेलों और तमाम प्रकार की गतिविधियों में शामिल हुए. डांस और गायन में भी बच्चो ने अपनी प्रतिभा दिखाई. मौके पर विद्यालय के निदेशक मदन केशरी ने कहा कि हम में से कई के पास ग्रीष्मकालीन शिविरों की सुंदर यादे हैं. साल का यह समय सभी का प्यारा होता है, क्योंकि बच्चों को अकादमिक कक्षाओं में रोजाना उपस्थित होने के बजाए छुट्टियां मिलती है जो उनके लिए आनंददायक होता है. इस दौरान छात्र अपनी पसंदीदा गतिविधियों को आसानी से सीख पाते हैं. ग्रीष्मकालीन शिविर विद्यालय द्वारा छात्रों के समग्र विकास के लिए आयोजित की गई. इससे बच्चों को सर्वांगीण विकास होता है. कैम्प के तीसरे दिन आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का मनमोह लिया. इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-will-go-to-america-on-may-31-will-attend-the-madison-square-rally-in-new-york-on-june-4/">राहुल

गांधी 31 मई को अमेरिका जायेंगे, 4 जून को न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर की रैली में शामिल होंगे
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/nnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कार्यक्रम को आयोजित करने में इनकी रही प्रमुख भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्राचार्य वसंत ठाकुर, उदयप्रकाश, खुर्शीद आलम, मुकेश भारती, दीपक कुमार नरेन्द्र सिन्हा, अजय कुमार, नीश शर्मा, सरिता दुबे, रिजवाना शाहीन, सुषमा तिवारी, शिवानी कुमारी, सुनिता कुमारी, नीलम कुमारी, निधि कुमारी, संतोष प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही. इसे भी पढ़ें :धनवार">https://lagatar.in/dhanwar-at-present-one-has-to-struggle-due-to-the-life-of-appearances-sudha-pandey/">धनवार

: वर्तमान में दिखावे की जिंदगी के कारण संघर्ष करना पड़ता है: सुधा पांडे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही