Search

 
 
 

गढ़वा : विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

 
Garhwa: रंका प्रखंड संसाधन केंद्र अंतर्गत बरदारी उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार के नेतृत्व में शिक्षक छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. जागरूकता रैली उच्च विद्यालय बरदारी से प्रारंभ होकर पश्चिम द्वारा टोला ,दक्षिणवारा टोला भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पहुंची. मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने कहा कि 5 वर्षों के बाद नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने की बारी मई में आने वाली है. इसका सद्पयोग करें. उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देश के आलोक में नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक महेंद्र कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार सिंह, विजय प्रसाद, जितेंद्र चौबे सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/crime-graph-increasing-in-palamu-six-incidents-of-shooting-and-murder-in-one-month/">पलामू

में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ, एक माह में हुईं छह गोलीबारी व हत्या की घटनाएं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/06rc_m_23_06032024_1-nnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही