Search

 
 
 

गढ़वा : विज्ञान की बारीकियों को जानने के लिए उत्सुक दिखे स्टूडेंट्स

 

विज्ञान प्रचार-प्रसार वाहन ने रंका के राजकीयकृत्त +2 हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Garhwa : श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के संचालित चलंत विज्ञान प्रचार-प्रसार वाहन रंका के राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय पहुंचा. चलंत विज्ञान वाहन में मौजूद शिक्षक मुकेश कुमार ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति जागरूक किया. शिक्षक मुकेश कुमार ने विज्ञान से संबंधित हवा में दबाव और भार कैसे होता है, इसका प्रयोग कर बताया. उन्होंने एक बॉल को उसके नीचे से हवा दिया, जिस वजह से बॉल गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में नहीं आ पाता है. पोटैशियम परमैग्नेट एवं ग्लिसरीन की सहायता से पल भर में आग कैसे पकड़ता है, यह भी बताया. कलर ब्लाइंडनेस से पीड़ित व्यक्ति लाल और हरा को साफ-साफ नहीं देख सकता है. यातायात के रूप में तीन रंगों का ही प्रयोग हो पाता है लाल, हरा, पीला. लाल रंग का मतलब अभी रूकिए, हरा आप जा सकतें हैं और पीला रंग का मतलब धीरे जाएं. पानी अपना रंग कैसे बदलता है , इसका भी उन्होंने विज्ञान के माध्यम से सल्फ्यूरिक अम्ल का प्रयोग कर सभी को बताया गया. मुकेश कुमार ने बताया कि पेज पर लिखे गए लुप्त शब्द को भी हम विज्ञान की सहायता से पढ़ सकते हैं. उन्होंने बताया कि इंसान जब झूठ बोलने की कोशिश करता है तो उसकी मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न होता है, जिससे विज्ञान उनकी मंशा को पकड़ लेता है. अक्सर देखा जाता है कि जादूगर किसी भी वस्तु को कुछ समय के लिए उसका आकार परिवर्तन कर देता है, इसका मतलब यह नहीं हुआ कि वह जादू है, यह विज्ञान का चमत्कार है और कुछ नहीं. राजकीयकृत्त +2 उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहनवाज हुसैन ने कहा कि विज्ञान है तो संसार है. विज्ञान के बिना हम सभी का जीवन अस्तित्वहीन है. इसलिए समय की मांग है कि विज्ञान के साथ चलें. कार्यक्रम के अंत में सक्रिय रूप में विज्ञान को जानने और समझने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान बुक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार, रविंद्र झा, मनोज कुमार, पत्रकार नंद कुमार, तकनीशियन नवीन कुमार, चंदन कुमार, समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/8-39.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : तेज">https://lagatar.in/tej-pratap-misbehaved-with-rjd-worker-pushed-him-by-holding-the-collar/">तेज

प्रताप ने RJD कार्यकर्ता के साथ की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर धक्का दिया, अपशब्द भी कहे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही