Search

 
 
 

गढ़वा: अवैध बालू उत्खनन को लेकर SDM ने की बैठक, दिये निर्देश

 
Arun Kumar Garhwa: जिले के रंका अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन को रोकने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने बैठक की. डीसी रमेश घोलप के निर्देशानुसार हुई बैठक में क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और सीओ शामिल हुए. पदाधिकारी ने सभी को उत्खनन कार्य को रोकने के लिए निर्देश दिये. अनुमंडल पदाधिकारी कहा कि जिस क्षेत्र में अवैध खनन के समाचार मिलेंगे, उस क्षेत्र के संबंधित सीओ और थाना प्रभारी जिम्मेवार होंगे. उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन का कार्य किसी भी रूप से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो भी उत्खनन कार्य में लगे हैं वे इसे बंद करें. नहीं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. SDM ने कहा कि जिला स्तर से अनुमंडल स्तर तक और प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है. सभी अधिकारी अपने स्तर से कार्य कर रहे हैं. समय-समय पर इसके लिए छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें-  फहीम">https://lagatar.in/faheem-murder-case-life-imprisonment-for-arafat-alias-arshad-and-mo-zahid-of-hindpiri/">फहीम

उर्फ सोनू हत्याकांड: हिंदपीढ़ी के अराफात उर्फ अरशद और मो जाहिद को आजीवन कारावास     
SDM ने कहा कि इस छापेमारी अभियान के तहत रात में रंका शहर मुख्यालय के खरवार छात्रावास के पास से बालू लदा एक ट्रैक्टर पुलिस ने जब्त किया. जिसे दस्तावेज नहीं दिखाने पर रंका थाना लाया गया. जिसकी जांच की जा रही है. मौके पर रंका अंचलाधिकारी शंभू राम, रमकंडा थाना प्रभारी शिव शंकर गुप्ता, चिनिया थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार, भंडरिया थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत, रंका पुलिस निरीक्षक रामजी महतो, रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक सहित सभी अंचलों के अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-government-took-12-percent-people-out-of-poverty-line-in-8-years-nadda/">मोदी

सरकार ने 8 साल में 12 फीसदी लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : नड्डा   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही