Search

 
 
 

गढ़वा : स्वीप कोषांग करेगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 
Garhwa: लोकसभा आम निर्वाचन के निमित्त मतदाताओं को जागरूक कर शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए 6 मार्च बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसका आयोजन स्वीप कोषांग करेगा. बुधवार दोपहर 12 बजे तेतरी चंद्रवंशी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, गढ़वा में मतदाता जागरूकता सह नैतिक मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. वहीं 9 मार्च को दोपहर 12 बजे सूरत पांडे डिग्री कॉलेज गढ़वा में और 11 मार्च को दोपहर 12 बजे एसएसजेएस नामधारी कॉलेज गढ़वा में मतदाता जागरूकता सह नैतिक मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरुक कर जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है. इसे भी पढ़ें-मतदान">https://lagatar.in/focus-on-increasing-voting-percentage-deputy-commissioner/">मतदान

प्रतिशत बढ़ाने पर करें फोकस : उपायुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही