Garhwa : गढ़वा जिला मुख्यालय के अखिल भारतीय वैश्य महासभा गढ़वा इकाई के ने स्व. मनोज केसरी और रूबी केसरी की बेटी श्रुति केसरी को सम्मानित किया. टंडवा निवासी स्व. मनोज केसरी की बेटी श्रुति केसरी ने जैक बोर्ड साइंस 12th में 90% मार्क्स लाकर कॉलेज टॉपर बनी है. महासभा के अध्यक्ष रवींद्र जायसवाल के साथ कई सदस्य स्व. मनोज केसरी के घर पहुंचे और श्रुति को सरस्वती मां की तस्वीर एवं उपहार देकर सम्मानित किया. रवींद्र जायसवाल ने श्रुति और उनकी मां को बधाई दी. साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना कर आशीर्वाद दिया. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड
की खबरों के लिए यहां क्लिक करें अध्यक्ष रवींद्र जायसवाल ने कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि वैश्य परिवार की बेटी सीमित संसाधन में बेहतर प्रदर्शन किया और कॉलेज टॉपर बनी. उन्होंने कहा कि बच्चे पूरे मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी. अगर असफल भी होते हैं तो गलत कदम न उठाएं और मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी. मौके पर उपस्थित जिला महामंत्री उमेश कश्यप उपाध्याय, विनोद जायसवाल, संतोष केसरी, सचिव दौलत सोनी, कार्यसमिति सदस्य राजकुमार गुप्ता, विशाल गुप्ता, रूपेश गुप्ता, मदन मोहन गुप्ता (टिंकू), आकाश केसरी, संजय केसरी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-annual-tax-of-11-56-crores-comes-in-the-municipal-corporation-yet-the-city-is-in-dire-straits/">हजारीबाग
: नगर निगम में 11.56 करोड़ का आता है सालाना टैक्स, फिर भी शहर में बदहाली [wpse_comments_template]
गढ़वा : इंटर साइंस में कॉलेज टॉपर बनी टंडवा की बेटी, वैश्य महासभा ने किया सम्मानित
Leave a Comment