Search

गढ़वा : तौहीद खान अंजुमन कमिटी के सदर निर्वाचित हुये

Banshidhar Nagar (Garhwa) : तौहीद खान अंजुमन कमिटी के सदर निर्वाचित हो गये. नगर उंटारी अंजुमन कमेटी सदर का चुनाव रविवार को जामिया इस्लामियां जब्बरिया मदरसा में शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया.सदर पद के लिये दो उम्मीदवार कलाम खान और तौहीद खान चुनाव मैदान में थे. 1,113 लोगों ने  इस मतदान में हिस्सा लिया. कलाम खान को 536   और तौहीद खान को 549 मत मिले तथा 28 मत रद्द कर दिये गये .तौहीद खान 13 वोट से जीत दर्ज कर सदर निर्वाचित हुये. नवनिर्वाचित सदर तौहीद खान ने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि शहर में मुस्लिम समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के साथ ही समाज के उत्थान के लिए बेहतर कदम उठाए जाएंगे.सदर तौहीद खान ने कहा कि हमें सभी का साथ मिला है, इसके लिये हम सभी के प्रति अभार व्यक्त करते हैं. हम सभी समुदाय को साथ लेकर अमन चैन बहाल करेंगे और गांव की तरक्की के लिए कार्य करेंगे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-car-parked-outside-the-house-was-set-on-fire-in-hill-colony/">धनबाद

: हिल कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कार को लगा दी आग

चुनाव कमेटी के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया

चुनाव कमेटी में प्रभारी शमीम खान,हाजी नेजाम खान,सीनियर महमूद आलम,साजिद खान,मेराजुद्दीन खान,अजहरुल अंसारी,यासीन अंसारी,मुन्ना शाह,मजमुदिन अंसारी सहित अन्य लोग शामिल थे. नवनिर्वाचित सदर तोहिद खान ने मतदाता एवं चुनाव कमेटी के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया.बधाई देने वालों में तस्लीम खान, शकील अहमद, नसरुल्लाह खान,हैदर खान, नेपाली खान,मंसूर खान,सद्दाम खान, फेराजुल्लाह खान,ताज मोहम्मद खान, फैयाज खान,आजाद आलम,महमूद आलम सहित अन्य के नाम शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//