Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : स्वीफ्ट चैट पर आधारित ‘शिक्षक सहायक’ और ‘डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस’ चैट बोट लॉन्च

Advertisement
Advertisement

चैटबोट से शिक्षकों और बच्चों को सीखने और सीखाने की प्रक्रिया होगी आसान : गायत्री साहू 

Garhwa : झारखंड शिक्षा परियोजना गढ़वा के तत्वावधान में जिले के रामासाहू उच्च विद्यालय के सभागार में स्वीफ्ट चैट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी शंभू दत्त मिश्रा ने इसकी अध्यक्षता की. कार्यशाला में सभी बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी, एमआईएस को-ऑर्डिनेटर शामिल हुए. कार्यशाला का शुभारंभ जिला कार्यक्रम प्रबंधक गायत्री साहू, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार पांडे, शंभू दत्त मिश्रा राज्य प्रतिनिधि आर्यन गर्ग, रवि गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस कार्यशाला में सभी प्रशिक्षणार्थियों को‘शिक्षक सहायक’ और ‘डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस’ चैट बोट लॉन्च SwiftChat app आधारित ‘शिक्षक सहायक’ और ‘डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस’ चैट बोट सभी विद्यालय में लागू करने को कहा गया. इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए कॉन्वीजिनयस के प्रतिनिधि आर्यन गर्ग, रवि गुप्ता ने शिक्षक और बच्चों को सीखने और सीखाने की प्रक्रिया आसान करने के लिए ‘शिक्षक सहायक’ शिक्षकों के लिए और ‘डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस’ बच्चों के लिए लांच किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि डिजिटल युग में इस चैट बोट के माध्यम से शिक्षक आसानी से अपने क्लासरूम जाने से पूर्व शिक्षक सहायक चैट बोट का उपयोग से लेसन प्लान, वर्कशीट और वीडियो के माध्यम से अपने क्लासरूम में सीखने सिखाने की विधि को आसान कर पाएंगे, वहीं बच्चे प्रत्येक सप्ताह शनिवार से अगले शुक्रवार तक साप्ताहिक क्विज के माध्यम से अपना अधिगम स्तर समझ पाएंगे. आर्यन गर्ग ने पावरप्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि सभी प्रतिभागियों को ‘शिक्षक सहायक’ और ‘डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस’ के बारे में बताया. शिक्षक सहायक चैट बोट का उपयोग प्रथम फेज में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को उनके सही शैक्षणिक स्तर पर पढ़ने के लिए किया जाएगा. यह गणित, विज्ञान और हिंदी विषयों के लिए जेसीईआरटी के किताबों में दिए गए सीखने के प्रतिफलों पर आधारित शिक्षण योजना और अभ्यास पत्र को उपलब्ध कराए जाते हैं. इससे बच्चे अच्छी तरह से अपने विषय को समझ सकेंगे. इस कार्यशाला में उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे, प्रतिभा कुमारी, विजय पांडे, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, वीरेंद्र प्रसाद, बिपिन बिहारी गुप्ता ,संकुल साधनसेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार दुबे, अरविंद चौबे, पंकज कुमार गुप्ता ,संजय प्रसाद, सद्दाम हुसैन, पवन कुमार गिरी, सतीश कुमार द्विवेदी, चंद्र मौलि तिवारी सहित सभी लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-angry-people-blocked-mecon-gate-with-dead-body/">रांची:

आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मेकॉन गेट किया जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही