Search

 
 
 

गढ़वा : रामलीला में परशुराम का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत

 
Garhwa :  गढ़वा के डंडई के करके गांव में रामलीला मंचन के दौरान भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. यह घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है. मृतक विनोद प्रजापति (40 वर्षीय) डंडई के ही रहने वाले थे. (पढ़ें, पवार">https://lagatar.in/on-pawars-pro-palestine-statement-himanta-asked-will-sule-be-sent-to-gaza-fadnavis-reminded-of-mumbai-attacks/">पवार

के फिलिस्तीन समर्थक बयान पर हिमंता ने पूछा, सूले को गाजा भेजेंगे? फडणवीस ने मुंबई हमलों की याद दिलाई)

मंचन के दौरान अचानक जमीन पर गिर गये विनोद प्रजापति

बताया जाता है कि स्टेज पर रामलीला का मंचन किया जा रहा था. मंच पर सीता स्वयंवर का प्रसंग चल रहा था. भगवान राम के धनुष तोड़ने के बाद भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे विनोद प्रजापति वहां पहुंचते हैं. विनोद प्रजापति जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं कि धनुष को किसने तोड़ा? धनुष को किसने तोड़ा जल्दी बताओ जल्दी बताओ! इसके बाद अचानक विनोद प्रजापति बेहोश होकर गिर जाते हैं. इसके बाद मंच का पर्दा बंद कर दिया जाता. आयोजक और अन्य कलाकार आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के अनुसार विनोद प्रजापति की मौत हार्ट अटैक से हुई है. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/president-draupadi-murmu-will-visit-motihari-today-address-the-first-convocation-of-mgcu/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू का आज मोतिहारी दौरा, MGCU के पहले दीक्षांत समारोह को करेंगी संबोधित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही